भूपेंद्र पटेल कैबिनेट में 24 मंत्री शामिल, रुपाणी मंत्रिमंडल के सभी 22 बाहर

अहमदाबाद| गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अपनी पूरी नई टीम बना ली। राजभवन में दोपहर 1:30 बजे हुई शपथ में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की 22 मंत्रियों वाली पूरी टीम बाहर हो गई है, इनमें पूर्व उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल हैं। नई कैबिनेट की पहली मीटिंग शाम 4:30 बजे होगी। बताया जा रहा है कि इसी मीटिंग में प्रोफाइल का बंटवारा किया जाएगा।नई सरकार में नंबर-2 का दर्जा होगा राजेंद्र त्रिवेदी का
भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट के मंत्रियों ने 5-5 के गुट में शपथ ली। सबसे पहले शपथ लेने वाले थे राजेंद्र त्रिवेदी, जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद से आज ही इस्तीफा दिया। इस्तीफे के करीब एक घंटे बाद ही वे मंत्री बना दिए गए। बताया जा रहा है कि पटेल की टीम में उनका दर्जा नंबर-2 का होगा।

कलह के चलते टला था शपथ ग्रहण, नाराजगी जताने वाले बाहर
पहले शपथ ग्रहण बुधवार दोपहर होना था, लेकिन नए मंत्रिमंडल को लेकर रुपाणी और पूर्व डिप्टी CM नितिन पटेल नाराज थे। इसे लेकर बुधवार को सुबह से रात तक विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी रहा। इसके बाद हाईकमान ने नाराज नेताओं को मनाने का जिम्मा रुपाणी पर ही छोड़ दिया था। आज जब शपथ ग्रहण हुआ तो नाराजगी जताने वाले सभी को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!