19 राजनीतिक दलों का भारत बंद को समर्थन

भोपाल। राष्ट्रीय स्तर पर 19 राजनीतिक दलों के आव्हान पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 20 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने  वाले राष्ट्रव्यापी अभियान को मध्यप्रदेश में भी पूरी ताकत के साथ चलाया जायेगा। इस संबंध में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, समानता दल, लोकतांत्रिक जनता दल, समाजवादी पार्टी , भाकपा माले, राष्ट्रीय जनता दल आदि ने संयुक्त बयान जारी कर न केवल प्रदेशव्यापी अभियान चलाने की बात कही है, बल्कि संयुक्त किसान मोर्चे के आव्हान पर 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद को भी पूर्ण समर्थन दिया है।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अरविंद श्रीवास्तव, लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप सिंह, भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी के सदस्य देवेंद्र सिंह चौहान, समानता दल के प्रदेशाध्यक्ष इंजी.महेश सिंह कुशवाह ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा है कि मध्यप्रदेश में भी यह अभियान व्यापक रूप से चलाया जायेगा।
नेताओं ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा है कि किसानों के शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक विरोध के बावजूद नरेंद्र मोदी सरकार का किसान विरोधी तीन कानूनों को वापस न लेना, खेती के साथ ही निजीकरण की मुहिम छेड़ कर सार्वजनिक क्षेत्र को कारपोरेट के हवाले कर देना, महंगाई से आम नागरिकों को बेहाल कर देना, डीजल पेट्रोल की कीमतों में लगातार की वृद्धि से उपभोक्ताओं को लूटना, प्रदेश की शिवराज सरकार द्धारा बिजली उपभोक्ताओं की लूट और बिजली संकट सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अभियान को व्यापक रूप से चलाया जायेगा। इसके साथ ही 27 सितंबर को होने वाले बंद को पूर्ण समर्थन दिया है। समस्त दलों ने अपनी जिला इकाईयों से भी समन्वय बनाकर अभियान चलाने और 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!