आज संसद टीवी की शुरुआत करेंगे PM मोदी, लोकसभा-राज्यसभा टीवी का हुआ इसमें विलय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर बनाए गए नए संसद टीवी की आज शुरुआत करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक इस नए चैनल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह, अर्थशास्त्री बिबेक देब्रोय, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और वकील हेमंत बत्रा अलग-अलग शो की मेजबानी करेंगे। संसद टीवी को जानकारीपरक चैनल के रूप में स्थापित किया जा रहा है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की संस्थाओं से संबंधित विषयों पर उच्च गुणवत्ता वाली विषयवस्तु प्रस्तुत करेगा।” जब संसद सत्र की बैठकें हुआ करेंगी तब संसद टीवी के दो चैनलों पर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

इस चैनल को प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में औपचारिक रूप से ‘लांच’ करेंगे। कर्ण सिंह विभिन्न धर्मों के बारे में जबकि बिबेक देब्रोय इतिहास और अमिताभ कांत भारत का बदलाव विषय पर कार्यक्रम संचालित करेंगे। हेमंत बत्रा कानूनी विषयों पर कार्यक्रम का संचालन करेंगे। वित्त मंत्रालय में प्रमुख सलाहकार संजीव सान्याल अर्थव्यवस्था पर और अंत:स्राव विद्या (एंडोक्राइनॉलोजी) के जाने मामने चिकित्सक अंबरीश मिथायी स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर कार्यक्रम संचालित करेंगे।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और कपड़ा मंत्रालय के पूर्व सचिव रवि कपूर संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं जबकि लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव मनोज अरोड़ा इसके विशेष कार्याधिकारी (OSD) हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!