15 शहरों को दहलाने की थी साजिश, दो आतंकियों ने पाक में ली थी कसाब जैसी ट्रेनिंग

नई दिल्ली ।

देश में त्योहारी सीजन में आतंकियों ने 6 राज्यों के 15 शहरों को बम ब्लास्ट कर दहलाने की साजिश रची थी और सीरियल ब्लास्ट करने के लिए गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकियों ने रेकी भी कर ली थी। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए 6 आतंकियों में से 4 आतंकियों को रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे होने की आशंका है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस के संयुक्त ऑपरेशन में इन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए सभी आतंकियों को अलग-अलग काम दिया गया था।

दो आतंकियों को पाकिस्तान में मिली थी ट्रेनिंग

पुलिस ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी गई थी। खुफिया रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी ग्रुप के देश में कुछ शहरों में बड़े सीरियल ब्लास्ट की तैयारी कर रहे हैं और त्योहारी सीजन में भीड़ भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाया जा सकता है।

आतंकियों के पास से विस्फोटक और हथियार बरामद

गिरफ्तार आतंकियों के पास से विस्फोटक व हथियार भी बरामद किए गए हैं। डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुमार कुशवाहा ने जानकारी दी है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आतंकियों में से दो लोगों ने पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग ली थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!