अफगानिस्तान में पहली निर्वासित सरकार बनाने वाले राजा महेन्‍द्र की पूरी कहानी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 14 सितम्‍बर को जिन राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ में विश्‍वविद्यालय का शिलान्‍यास किया है .उनका देश की आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान था। मुरसान के इस राजा ने करीब 34 वर्षों तक देश से बाहर रहकर संघर्ष किया। पहले विश्‍व युद्ध के दौरान उन्‍होंने अफगानिस्तान में देश की पहली निर्वासित सरकार बनाई। इस सरकार में वे राष्ट्रपति बनाए गए थे। राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह को आयरन पेशवा के नाम से भी जाना जाता था। देश को आजादी मिलने से कुछ पहले 1946 में वे भारत लौटे। सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की बेटी ने कोलकाता में उनका स्वागत किया था। महेन्द्र प्रताप का जन्म एक दिसम्बर 1886 को (अब हाथरस) के मुरसान रियासत के शासक जाट परिवार में हुआ था।  उन्होंने अलीगढ़ में सर सैयद खां द्वारा स्थापित स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। 12वीं के बाद 1907 में कॉलेज छोड़ना पड़ा। इस दौरान पिता घनश्याम की मौत हो के बाद उन्हें रियासत संभालनी पड़ी थी। फिर वे आजादी की लड़ाई में मदद करने लगे। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लाभ उठाकर वे भारत को आजादी दिलवाने के पक्के इरादे से विदेश गये। उनके अंदर देश को आजाद कराने की उनकी इच्छा प्रबल होती जा रही थी। विदेश जाने के लिए पासपोर्ट नहीं मिला, तो मैसर्स थॉमस कुक एंड संस के मालिक बिना पासपोर्ट के अपनी कम्पनी के पीएंडओ स्टीमर से राजा महेन्द्र प्रताप को इंग्लैंड ले गए। उनके साथ स्वामी श्रद्धानंद के बड़े बेटे हरिचंद्र भी गए। यहां से वह जर्मनी के शासक कैसर से भेंट करने पहुंचे। उन्हें आजादी में हर संभव मदद देने का वचन दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!