मुस्लिम शख्स के घर हुई गणेश जी की स्थापना, धार्मिक सौहार्द और भाईचारे की उत्तम मिसाल

खंडवा से धार्मिक सौहार्द को बढ़ाने वाली एक सुंदर तस्वीर सामने आई है। गणेश उत्सव के मौके पर सुभाष नगर में इस बार गणेश जी की प्रतिमा एक मुस्लिम परिवार के घर पर स्थापित की गई। मुस्लिम परिवार ने अपने खाली पड़े मकान में गणेश जी की स्थापना करवाई है। कालोनीवासी भक्ति रस में डूबकर गणेश जी की महिमा का गुणगान कर रहे हैं, और गणेश भक्ति में लीन हैं।

जी हां सुभाष नगर में बना यह मकान आरिफ खान का है। आरिफ खान वैसे तो भोपाल में रहते हैं। लेकिन जब उनके पिता अब्दुल खान खंडवा में थे। तब उन्होंने यह मकान बनाया था। अब आरिफ खान भोपाल शिफ्ट हो गए हैं। तब से मकान भी खाली पड़ा था। कालोनीवासियों को गणेश जी की स्थापना के लिए स्थान नहीं मिल पा रहा था। तो आरिफ खान खुद आगे आए और लोगों की समस्या का हल किया। आरिफ खान का कहना है कि गंगा-जमुनी तहजीब इस देश के लिए जरुरी है।

यही नहीं मकान की दूसरी मंजिल पर रह रहे मुस्लिम परिवार ने इस पूरे मकान की सफाई की, और कॉलोनीवासियों ने यहां गणेश जी की स्थापना की। अब धूमधाम से पूजा-पाठ और आराधना हो रही है। माहौल भक्तिमय है, और सुबह शाम गणेश जी के भजन कीर्तन में लोग आ रहे हैं। वहीं मकान में रह रहे मुस्लिम परिवार भी गणेश पूजा में बराबर हिस्सा ले रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों सांप्रदायिक तनाव के बाद खंडवा में ये मिसाल एक बड़ी बात है। कालोनी में सांप्रदायिक सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। हर ओर इस पहल की तारीफ जा रही है। अब इस घर मे 10 दिन तक धार्मिक महोत्सव को साथ ही भाइचारे का भी संगम होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मुस्लिम युवती ने किया प्रायश्चित हवन, हिंदू धर्म अपनाकर बदला नाम, मंदिर में रचाई शादी

    महाराष्ट्र के मलकापुर की एक मुस्लिम लड़की ‘सुमैया खान’ ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया। उसने यहां एक खास पूजा की, जिसे प्रायश्चित…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!