दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

नई दिल्ली।

राजधानी दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरने से कई लोग फंस गए हैं। फिलहाल मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत व बचाव के कार्य चल रहा है। यह जानकारी सामने आई है कि धराशायी बिल्डिंग में कई परिवार भी रहते थे। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि हादसे के वक्त बिल्डिंग में कितने लोग मौजूद थे। दिल्ली में यह हादसा सब्जी मंडी इलाके में हुई है। स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

इमारत में चल रहा था निर्माण कार्य

पुलिस ने बताया है कि इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था, जिस समय इमारत गिरी, उस समय अंदर कई मजदूर थे। दिल्ली अग्निशमन सेवाओं के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि 8 फायर ब्रिगेड के गाडियां दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि बिल्डिंग संकरी गलियों में होने के कारण भारी मशीनरी के परिवहन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मलबे में दो बच्चों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल मैनुअली चलाया जा रहा है।

रिकॉर्ड बारिश के कारण कई बिल्डिंगों पर खतरा

गौरतलब है कि दिल्ली में इस साल रिकॉर्ड बारिश हुई है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक इस साल मानसून की बारिश ने 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं 2010 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि दिल्ली में बारिश का स्तर 1000 मिमी के पार गया है। इस साल भारी बारिश के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भी कई फीट तक पानी भर गया। भारी बारिश के कारण कई पुरानी इमारतों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!