भवानीपुर उपचुनाव: बीजेपी की प्रियंका टिबरीवाल आज भरेंगी पर्चा

नई दिल्ली| पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का मैदान सज चुका है। एक तरफ ममता बनर्जी ने भवानीपुर में पर्चा दाखिल किया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका टिबरेवाल सोमवार को भवानीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ एक वकील, टेबरीवाल को मैदान में उतारा गया है। ममता ने पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
टिबरेवाल ने रविवार को भवानीपुर में एक दीवार पर भाजपा के कमल के प्रतीक को बना करके अपने अभियान की शुरुआत की। उन्होंने रविवार को कहा था, “मैं कल अपना नामांकन दाखिल करूंगी। पश्चिम बंगाल के लोगों को जीने का अधिकार है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस उनसे यह अधिकार छीन रही है।” टिबरेवाल ने भी कहा “मैं बंगाल के लोगों के लिए लड़ रही हूं”।

बता दें कि भवानीपुर के लिए उपचुनाव 30 सितंबर को दो अन्य निर्वाचन क्षेत्रों जंगीपुर और समशेरगंज के साथ होंगे।  मतों की गिनती बंगाल में दुर्गा पूजा समारोह शुरू होने से एक सप्ताह पहले 3 अक्टूबर को होगी।

भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार रहीं प्रियंका टिबरीवाल ने अगस्त 2014 में बीजेपी का दामन थामा था। उनके बारे में कहा जाता है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित हैं और उन्हें राजनीति में अपना आदर्श मानती हैं। अभिनेता से राजनेता बने भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो की सलाह के बाद ही प्रियंका भाजपा में शामिल हुई थीं। 2015 में प्रियंका टिबरीवाल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में वार्ड संख्या 58 (एंटली) से कोलकाता नगर परिषद का चुनाव लड़ा था, मगर तृणमूल कांग्रेस के स्वपन समदार से हार गईं थीं। भाजपा में अपने छह साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला और अगस्त 2020 में उन्हें पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया।
 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!