सतना में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: मप्र में बनेगा सामान्य वर्ग आयोग

सतना । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सतना के दौरे पर सिंहपुर में 250 करोड़ रूपए के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। वहीं शिवराजपुर में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराजपुर में भगवान शिव का भक्त शिवराज आया है। रैगांव में विकास की गंगा बहाएंगे। रैगांव विधानसभा में 300 करोड़ का गेहूं और 150 करोड़ की धान खरीदी गई है। जुगलकिशोर के सपनों को शिवराज पूरा करेगा। मध्यप्रदेश में एससी, एसटी आयोग की तर्ज पर सामान्य वर्ग आयोग बनेगा। यह आयोग सामान्य वर्ग के कल्याण का काम करेगा। गरीबी रेखा का राशन हर वर्ग के आदमी को मिलेगा, चाहे वो सामान्य हो या अन्य।
शिवराज ने मंच से कहा कि जिले में 7 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इलाज और अच्छे अस्पताल की जरूरत कोरोना काल के समय समझ आई। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में हर महीने की 7 तारीख को राशन बांटा जाएगा। अगर उस दिन पूरा न हो पाए तो दूसरे दिन बंटवाएंगे। कमलनाथ पर तंज करते हुए बोले – हम कमलनाथ जैसे पैसों के लिए रोते नहीं हैं। दो बार कोरोना के कारण प्रदेश में कर आना बंद हुआ। सबकुछ बंद रहा, जिससे खजाने की हालत खराब हुई, लेकिन हमने कर्जा लेकर जनता की सेवा की। जनता की सेवा में कोई कमी नही आने देंगे। उन्होंने यहां हाट बाजार बनाए जाने की भी घोषणा की।


250 करोड़ के शिलान्यास और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर करीब 1 बजे सतना पहुंचे हवाई पट्टी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर वे शिवराजपुर के लिए रवाना हुए। यहां सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनदर्शन यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान वे लोगों की समस्याओं का निदान करते भी जनर आए। उनके साथ रथ में वनमंत्री एवं सतना जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह, राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, रामपुर बघेलान विधायक सहित सतना सांसद गणेश सिंह मौजूद रहे। यात्रा शिवराजपुर से सिंहपुर करीब 23 किमी की है। यात्रा करीब 10 गांव को कवर करेगी। सिंहपुर में वे 250 करोड़ के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे। सीएम का यह दौरा रैगांव विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!