अमेरिका में कोविड के डेल्टा वेरिएंट का कहर, बड़ी संख्या में बीमार पड़ रहे बच्चे

वाशिंगटन |

कोविड-19 से निजात मिलने की उम्मीद के बीच अमेरिका में फिर से संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमित मरीजों से अस्पताल भर रहे हैं, बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और कुछ जगहों पर कोरोना वायरस से काफी मौतें हो रही हैं। कहीं कहीं महामारी के बाद सबसे अधिक मौत हो रही हैं। स्कूलों ने अपनी कक्षाओं को फिर से खोल दिया था, वे अब प्रकोप के कारण अचानक दूरस्थ शिक्षा में वापस आ रहे हैं।

मास्क और टीके की आवश्यकताओं को लेकर कानूनी विवाद तेज हो गई है और हिंसा भड़क रही है, जिससे खतरा और बढ़ रहा है। अमेरिका में महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 6,50,000 से अधिक है। अनुमान है कि यह एक दिसंबर तक मृतकों की संख्या बढ़कर 7,50,000 से अधिक हो जाएगा। इस गर्मियों में अमेरिका में कोविड-19 से निजात मिलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन उम्मीद को झटका लगता दिख रहा है।

अमेरिकी टीकाकरण अभियान शुरू होने के छह महीने से अधिक समय बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश की वायरस से आजादी का जश्न मनाने के लिए चार जुलाई को व्हाइट हाउस में पार्टी आयोजित की थी। येल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉ स्टेन वर्मुंड ने कहा कि इस गर्मी में वायरस के अधिक संक्रामक डेल्टा संस्करण का प्रसार बढ़ रहा है। जून से अगस्त तक संकट तेजी से बढ़ा।

पूरे जून में कोविड-19 के लगभग 4,00,000 मामले आए थे। इसी संख्या तक पहुंचने में पिछले सप्ताह महज तीन दिन लगे। अमेरिका में अगस्त में 26,800 मौतें हुईं और 42 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए। अमेरिका में अब प्रति दिन औसतन 1,50,000 से अधिक नए मामले आ रहे हैं, जो जनवरी के बाद कभी भी इतने मामले नहीं आए थे। प्रति दिन करीब 1,500 मृत्यु हो रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!