आज पीएम मोदी करेंगे ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता, अफगानिस्तान पर हो सकती है चर्चा

13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे। आपको बता दें कि साल 2021 में पांच देशों के समूह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका) के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इसके पहले साल 2016 में उन्होंने गोवा शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। इस बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति जाइर बोलसोनारो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा उपस्थित रहेंगे। डिजिटल माध्यम से हो रही इस बैठक में अफगानिस्तान के ताजा हालात पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।

खास बात ये है कि इस बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। हम सभी जानते हैं कि अफगानिस्तान के मुद्दे पर भारत और चीन के हित और स्टैंड बिल्कुल अगल है। वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर ही राष्ट्रपति जिनपिंग सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी चीनी प्रधानमंत्री को अफगानिस्तान में तैयार हो रही आतंकवाद की नई फसल को लेकर जरुर आगाह करने की कोशिश करेंगे। साथ ही इसके खतरों को लेकर कोई निश्चित कार्य योजना बनाने के लिए दबाव डालेंगे। मोटे तौर पर इस मुद्दे पर भारत के अन्य सभी ब्रिक्स देशों का समर्थन हासिल है। ऐसे में भारत की विदेश नीति के लिए ये बैठक काफी अहम साबित हो सकती है।

पीएमओ ने बताया कि अपनी अध्यक्षता में भारत ने चार प्राथमिक क्षेत्रों का खाका तैयार किया है। इन चार क्षेत्रों में बहुस्तरीय प्रणाली, आतंक विरोध, सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए डिजिटल और प्रौद्योगिकीय उपायों को अपनाना और लोगों के बीच मेल-मिलाप बढ़ाना शामिल है। इनके अलावा, उपस्थित राज्याध्यक्ष कोविड-19 महामारी के दुष्प्रभाव और मौजूदा वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। आपको बता दें कि इस वर्ष ब्रिक्स का 15वां स्थापना वर्ष मनाया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!