कहीं तीसरी लहर की आहट तो नहीं, इस राज्य से आ रहे कोरोना के 68 फीसदी मामले

कोरोना वायरस की दूसरी लहर खत्म चाहे थम गई हो लेकिन केरल इस महामारी को लेकर देश में टेंशन बढ़ा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले हफ़्ते आए कोरोना वायरस के कुल नए मामलों में करीब 68% मामले केरल से हैं। हम अभी भी दूसरी वेव के बीच हैं। अभी देश में केवल 38 जिलों में प्रतिदिन 100 से ज़्यादा मामले आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि देश के कुल सक्रिय मामलों के 61% केरल और महाराष्ट्र में 13% हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 10,000 से ज़्यादा और 50,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

तीसरी लहर की आहट
केरल में बुधवार को कोविड-19 के 30,196 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 42,83,494 हो गयी जबकि 181 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 22,001 पर पहुंच गई। देश में पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, खासकर केरल में, उन्हें देखकर इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि कहीं यह तीसरी वेव की आहट तो नहीं है। केरल में कोरोना वायरस के मामले काफी बढ़ गए हैं।

देश में कोविड-19 के 43,263 नए मामले
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,263 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,31,39,981 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,93,614 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 338 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,41,749 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3,93,614 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!