निर्वाचन आयोग ने की मध्‍य प्रदेश में उपचुनाव की तैयारी, ईवीएम की कराई जांच

भोपाल।

खंडवा लोकसभा सहित पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारी कर ली है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) की पहले दौर की जांच का काम पूरा हो गया है। वहीं, तीन साल से एक स्थान पर पदस्थ अधिकारियों की हटाने की कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है। मतदान केंद्रों का सर्वे कराया जा रहा है ताकि स्थान परिवर्तन करने की जरूरत हो तो समय रहते यह कार्य पूरा हो जाए।

प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन की वजह से रिक्त है। वहीं, पृथ्वीपुर कांग्रेस के विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर, जोबट कलावति भूरिया और रैगांव भाजपा विधायक जुगलकिशोर बागरी के निधन की वजह से रिक्त हैं। इन स्थानों पर उपचुनाव कराने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव काफी पहले भेज चुका है। माना जा रहा था कि बंगाल के साथ यहां भी उपचुनाव की घोषणा हो जाएगी। इसके मद्देनजर सभी तैयारियां भी की जा चुकी हैं। करीब तीन हजार मतदान केंद्र हैं और नौ हजार 600 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट) लगेंगी।

इनकी पहले दौर की जांच इंजीनियरों से करा ली गई है। वहीं, तीन साल से अधिक एक स्थान पर पदस्थ ऐसे अधिकारी, जिनकी चुनाव में सीधी भूमिका होती है, को हटाने की कार्रवाई भी शासन कर चुका है। जिला प्रशासन ने मतदान और मतगणना के कार्य में लगने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को भी चि-त कर लिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि उपचुनाव के संबंध में प्रारंभिक सभी तैयारियां हो चुकी हैं। जैसे ही चुनाव आयोग के निर्देश मिलेंगे, इन्हें अंतिम रूप दे दिया जाएगा। मतदान एक जनवरी 2021 की स्थिति वाली मतदाता सूची से कराए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!