वुहान इंस्टीट्यूट को कोरोना वायरस संबंधित रिसर्च के लिए अमेरिका से मिला था फंड- रिपोर्ट

चीन (China) के वुहान स्थित वायरोलाजी इंस्टीट्यूट (WIV) पर इस बात को लेकर संदेह लगते रहे हैं कि यहीं से घातक महामारी कोविड-19 (Pandemic COVID-19) का कारण कोरोना वायरस लीक हुआ है। अब पब्लिक कागजातों से यह बात सामने आई है कि इस इंस्टीट्यूट में कोरोना वायरस के लिए किए जा रहे टेस्ट के लिए अमेरिका की ओर से आर्थिक सहायता की गई। पिछले माह डेली मेल की एक रिपोर्ट आई जिसके अनुसार, चीन ने रिपब्लिकन सांसदों की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिसमें बीजिंग पर COVID-19 की उत्पत्ति पर ‘मानव इतिहास में सबसे बड़ा कवर-अप’ का आरोप लगाया गया था।

पिछले माह की शुरुआत मे अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि इस कोरोना वायरस की उत्‍पत्ति चीन में हुई थी। बता दें कि इसके पहले अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कोरोना की उत्‍पत्ति को लेकर चीन को निशाने पर लिया था। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन भी ट्रंप के स्‍टैंड पर कायम रहे। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम कोरोना वायरस की उत्‍पत्ति को लेकर चीन के वुहान का दौरा कर चुकी है। इस रिपोर्ट से चीन पर फिर से सवाल खड़े हुए हैं।

अमेरिकी सरकार ने 3.1 मिलियन डालर स्वास्थ्य संगठन ‘EcoHealth Alliance’ को दिया ताकि चीन के वुहान इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी (WIV) में कोरोना वायरस संबंधित तमाम रिसर्च के लिए फंडिंग हो सके। अमेरिका के सीनेटर रांड पाल ने कहा कि इन नए सार्वजनिक कागजात से वुहान में कोरोना वायरस रिसर्च को मिलने वाली अमेरिकी फंडिंग के बारे में पता चला जिससे संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर फासी द्वारा बोले गए झूठ सामने आए। दरअसल फासी ने पहले इस बात से साफ तौर पर इनकार किया था कि अमेरिका की ओर से किसी तरह की ऐसी फंडिंग हुई।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!