देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली, तमिलनाडु और केरल में अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के साथ ही आज दक्षिण, पश्चिम और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और इसके बाद तीव्रता में कमी आएगी।

विभाग के मुताबिक, संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण पांच से सात सितंबर के बीच दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर मराठवाड़ा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गुजरात के क्षेत्र में सात-नौ सितंबर के दौरान वर्षा होने की संभावना है। वहीं, सात-आठ सितंबर के दौरान उत्तरी कोंकण में, आठ सितंबर को मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में और सात सितंबर को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अत्याधिक भारी वर्षा हो सकती है।

इसी तरह, सात-नौ सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और जम्मू क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में छिटपुट से भारी बारिश की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। मंगलवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!