आज करनाल में किसान महापंचायत, धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। रविवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत आयोजित की गई। अब मंगलवार को हरियाणा के करनाल में किसान महापंचायत हो रही है। किसानों पर 28 अगस्त को हुए लाठीचार्ज के विरोध में महापंचायत बुलाई गई है। माना जा रहा है कि यहां भी लाखों किसान जुट सकते हैं। सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। करनाल में धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है। किसानों ने मिनी सचिवालय के घेराव का आह्वान भी किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, जिला प्रशासन ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है, जिसमें पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नियोजित मार्ग परिवर्तन के साथ यातायात सलाह दी गई है। सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करनाल जिले में सोमवार मध्यरात्रि से 7 सितंबर की रात 11 बजकर 59 मिनट तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का भी निर्देश दिया है।

किसान बोले- शांतिपूर्ण रहेगा प्रदर्शन
किसान नेताओं का कहना है कि सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है, यही कारण है कि उन्हें महापंचायत और प्रदर्शन करना पड़ रहा है। हरियाणा भारतीय किसान संघ (चादुनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चादुनी ने सोमवार को कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गई हैं, इसलिए मंगलवार को यहां एक बड़ी पंचायत होगी, जिसके बाद किसान मिनी सचिवालय का घेराव करेंगे। मंगलवार सुबह करनाल की नई अनाज मंडी में किसान एकत्रित होंगे। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!