अगस्त महीने में जी-7 देशों से ज्यादा अकेले भारत ने लगाए टीके

नई दिल्ली |

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में भारत लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। अब तक 68 करोड़ से ज्यादा कोरोना रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। दिनों दिन टीकाकरण की रफ्तार बढ़ रही है। पिछले महीने यानी अगस्त में भारत ने 18 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जो जी-7 देशों में लगाए गए कुल टीके से भी अधिक है। जी-7 दुनिया के सात सबसे विकसित देशों का समूह है। इसमें कनाडा, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका और जापान शामिल हैं।

सात देशों के समूह में अगस्त में कुल 10.1 करोड़ टीके लगे, भारत में 18 करोड़

अगस्त में इन सातों देशों में से जापान में कोरोना रोधी वैक्सीन की सबसे ज्यादा चार करोड़ डोज लगाई गईं। इसके बाद अमेरिका में 2.3 करोड़, फ्रांस में 1.3 करोड़, जर्मनी में 90 लाख, इटली में 80 लाख, ब्रिटेन में 50 लाख और कनाडा में 30 लाख डोज दी गईं। अगर इन सातों देशों में अगस्त में लगाई डोज को जोड़ दें तो यह कुल 10.1 करोड़ होती है। जबकि, भारत में इस दौरान 18 करोड़ डोज लगाई गईं।

पहली डोज लेने वाले 50 करोड़ के पार

भारत में अब तक 68.46 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। 50 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को पहली डोज दी जा चुकी है। इसमें 31 अगस्त को रिकार्ड 1.41 करोड़ डोज लगाई गई थीं। अगस्त के बाद भी टीकाकरण की रफ्तार तेज बनी हुई है और रविवार को छोड़कर प्रतिदिन औसतन 60 लाख टीके लगाए जा रहे हैं। भारत में 16 जनवरी को भारत में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। इनमें स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल थे।

अभी भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान में तीन कोविड रोधी टीकों का उपयोग किया जा रहा है जिनमें भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया की कोविशिल्ड और रूस की स्पुतनिक वी (Sputnik V) शामिल है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!