मांडविया ने ब्रिटेन, ब्राजील, इटली के स्वास्थ्य मंत्रियों से की मुलाकात

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने इतालवी समकक्ष रॉबर्टो स्पेरांजा के साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि इटली में शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला लेने वाले टीकाकरण करा चुके भारतीय छात्रों को यात्रा में प्राथमिकता देने तथा स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। मांडविया जी-20 समूह के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के लिए इटली के रोम में हैं। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘इटली के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरांजा के साथ बातचीत में स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए चर्चा की।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘इटली के शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला लेने वाले टीका ले चुके भारतीय छात्रों को यात्रा में प्राथमिकता देने पर चर्चा की। साथ ही, इटली की दवा कंपनियों को भारत में निवेश करने और अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया।” मांडविया ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद को भारत आने के लिए आमंत्रित किया और उनके साथ दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में संवाद के लिए प्रारूप पर चर्चा की। मांडविया ने ब्राजील के अपने समकक्ष से भी मुलाकात की।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्वीरोगा से स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सहयोग पर चर्चा हुई। हमने बेहतर परिणामों के लिए वन हेल्थ और नैनो-यूरिया की शुरुआत के बारे में बात की। साथ ही, टीबी के खिलाफ ब्राजील के अभियान में सहायता के लिए भारत के पूर्ण सहयोग की पेशकश की।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!