हरियाणा के युवकों को 10 पिस्टल बेचने वाला सिकलीगर गिरफ्तार

बड़वानी।

बीते बुधवार को गिरफ्तार हुए हरियाणा के आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के लिए बदनाम बड़वानी जिले के गांव उमर्टी में दबिश दी। पुलिस ने यहां से हरियाणा के युवकों को 10 पिस्टल बेचने वाले आरोपित सिकलीगर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्टल व हथियार निर्माण सामग्री जब्त की है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया।

पिस्टल के साथ बड़वानी जिला सीमा के अंदर गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने हरमीतसिंह जाट निवासी ग्राम दमदमा और गुरविंदरसिंह निवासी जीवन नगर, थाना रानिया, जिला सिरसा (हरियाणा) को 10 अवैध पिस्टल के साथ बड़वानी जिला सीमा के अंदर गिरफ्तार किया था।

स्वयं तथा दोस्तों के उपयोग के लिए पिस्टल खरीदकर ले जा रहे थे

एसडीओपी एमएस बारिया व शहर पुलिस थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा के मुताबिक दोनों आरोपितों ने रिमांड के दौरान बताया कि वे स्वयं तथा दोस्तों के उपयोग के लिए पिस्टल खरीदकर ले जा रहे थे। यह भी बताया कि पिस्टल उन्होंने ग्राम उमर्टी निवासी संजय सिंह उर्फ संजू उर्फ राकी बरनाला से खरीदी थी। इस पर ग्राम उमर्टी में दबिश देकर आरोपित संजू उर्फ राकी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से देशी पिस्टल, पिस्टल बनाने का सामान, पांच नग खाली मैग्जीन जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!