प. बंगाल: भवानीपुर में 30 सितंबर को उपचुनाव, ममता बनर्जी बनेंगी प्रत्याशी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से हार का मुंह देखने के बाद से तृणमूल कांग्रेस और उसकी मुखिया ममता बनर्जी असहज महसूस कर रहे थे। चिंता थी कि ममता बनर्जी किस तरह विधानसभा पुहंचेंगी। इसके लिए ममता बनर्जी के पास छह माह का वक्त था। पार्टी चुनाव आयोग दबाव डाल रही थी कि उपचुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द किया जाए। चुनाव आयोग ने ध्यान नहीं दिया तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बहरहाल, ताजा खबर यह है कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। शनिवार को तय हुआ है कि भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को मतदान होगा और 3 अक्टूबर को नतीजा आएगा। अब ममता बनर्जी इस उपचुनाव में प्रत्याशी बनेंगी और जीतकर विधानसभा पहुंचेंगी। इसी तारीख को पश्चिम बंगाल की समसेरगंज, जंगीपुर और ओडिशा की पिपली सीट पर भी उपचुनाव होगा।

इससे पहले शुक्रवार को ही कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की गई है कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल की खाली पड़ीं छह सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाए। बता दें, पश्चिम बंगाल में इस साल आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। 27 मार्च से 29 अप्रैल से होते हुए ये चुनाव 2 मई को परिणाम क घोषणा के साथ समाप्त हुए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!