केंद्रीय विवि में शिक्षकों के पदों पर हो भर्ती, अगले सप्‍ताह जारी हो विज्ञापन, कुलपतियों से बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अगले हफ्ते तक रिक्त पदों से संबंधित विज्ञापन जारी करने के साथ ही अक्टूबर तक सभी पदों को भरने को कहा है। मौजूदा समय में देश के 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के करीब 6200 पद खाली हैं। इनमें सामान्य पदों के अलावा ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्लूएस के पद भी शामिल हैं। शिक्षा मंत्री प्रधान शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ वर्चुअल चर्चा कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान सभी विश्वविद्यालयों से कोरोना संकट के दौरान लड़खड़ाए शैक्षणिक सत्र को पटरी पर लाने को भी कहा है। इसके तहत नए शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया को जल्द पूरा करने, समय पर परीक्षा कराने और समय पर रिजल्ट घोषित करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने संस्थानों के शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पर जोर दिया। वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके और जिन्होंने अब तक एक भी डोज नहीं ली है, ऐसे शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों का ब्यौरा भी तैयार करने को कहा है। साथ ही, जिन्होंने अब तक वैक्सीन नहीं ली है, उनका भी जल्द ही टीकाकरण कराने का कहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!