अचानक बिगड़ी सायरा बानो की तबीयत, ICU में भर्ती, सांस लेने में दिक्कत

मुंबई । बीते जमाने की चर्चित फिल्म अभिनेत्री सायरा बानो की अचानक तबीयत खराब होने के कारण मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजन ने बताया है कि सायरा बानो को सांस लेने के दिक्कत होने के साथ बीपी की भी समस्या हो रही थी, इस कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है, फिलहाल वे आईसीयू में है।

गौरतलब है कि सायरा बानो बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी है। हाल ही अभिनय सम्राट दिलीप कुमार के निधन हुआ था और उसके बाद से ही सायरा बानो की तबीयत खराब थी। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण तीन दिन पहले उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन अब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

सायरा बानो की हालत स्थिर, चिंता की बात नहीं

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सायरा बानो की हालत स्थिर है और चिंता जैसी बात नहीं है। गौरतलब है कि सायरा बानो की उम्र 77 साल के करीब है। सायरा बानो और पति दिलीप कुमार की उम्र में करीब 22 साल का अंतर था। सायरा बानो और दिलीप कुमार ने वर्ष 1966 में शादी थी और बीते 55 सालों से साथ रह रहे थे। दिलीप कुमार की मौत के बाद सायरा बानो अकेली पड़ गई थी। इस चर्चित फिल्मी जोड़ी के अपनी कोई संतान नहीं है। परिवार के अन्य बच्चों को ही उन्होंने अपने बच्चों की तरह पाला है। सोशल मीडिया पर भी अब फैंस और शुभचिंतक सायरा बानो की सेहत को लेकर दुआ कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!