1 सितंबर तक कस्टडी में रहेंगे अरमान कोहली, घर से बरामद हुए थे नशीले पदार्थ

मुंबई |

ड्रग्स मामले में 28 अगस्त की रात को एक्टर और बिग बाॅस फेम अरमान कोहली को गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े मामले में अरमान के घर छापा मारा था जहां से उन्होंने कुछ ड्रग्स बरामद किए थे।अरमान कोहली के अलावा एक पैडलर अजय सिंह भी एनसीबी के हत्थे चढ़ा था। वहीं सोमवार (30 अगस्त) को अरमान कोहली को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद एक्टर की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। उनकी हिरासत को एनडीपीएस की विशेष अदालत ने एक सितम्बर तक के लिए बढ़ा दी है।ऐसे में साफ है को अरमान से अभी और पूछताछ की जाएगी।

एनसीबी की कहना है कि उनको एक्टर के घर से एक ग्राम से अधिक कोकेन मिली है और पूछताछ के लिए उन्हें दोनों को कस्टडी में रखने की जरूरत है। इसके बाद ही एक्टर को अब 1 सिंतबर तक जेल में रहना होगा। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि इस केस में अरमान लंबा जेल की हवा खा सकते हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तारी
बता दें कि अरमान पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध रूप से फाइनेंसिंग और आरोपियों को संरक्षण देने के भी आरोप हैं। खबर के अनुसार एक सप्लायर ने ही अरमान कोहली का नाम इस प्रकरण में लिया था।

साल 2018 में अरमान को आबकारी विभाग ने 41 बोतल स्कॉच व्हिस्की रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि कानून घर में शराब की 12 बोतल रखने की इजाजत देता है लेकिन अरमान के पास 41 से ज्यादा बोतलें थीं और उनमें से ज्यादातर विदेशी ब्रांड की थीं।

अरमान कोहली बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक राजकुमार कोहली के बेटे हैं। अरमान ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म विरोधी से की थी।फिल्म में वह लीड रोल में दिखाई दिए थे हालांकि अरमान की फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं कर पाया था।इसके बाद वह 2002 में आयी मल्टीस्टारर जानी दुश्मन- एक अनोखी कहानी है में नजर आए थे। लेकिन असप पहचान उन्हें बिग बाॅस से मिली थी। शो के अंत तक पहुंचे वाले अरमान शो में काजोल की बहन तनीषा के करीब हो गए थे।दोनों के रिलेशनशिप खूब चर्चाएं हुई थीं। हालांकि घर से बाहर आने के बाद तनीषा ने अरमान से दूरी बना ली थी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!