इंदौर के बाद अब देवास में फेरीवाले से क्रूरता, आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बेल्ट व डंडों से पीटा

देवास |

इंदौर में मुस्लिम चूड़ी बेचने वाले से मारपीट का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि अब देवास जिले में एक फेरी वाले की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। घटना देवास जिले के हाटपीपल्या थाने के अन्तर्गत की बताई जा रही है। जहां ग्राम आमलाताज निवासी जाहिद मंसूरी पिता बशीर खां मंसूरी पास के ही ग्राम जामनिया व ग्राम बारोली मे मोटर साइकिल वाहन से टोस्ट व जीरा बेचने गये थे। इस दौरान वहां दो लोगों ने उसे आधार कार्ड दिखाने को बोला लेकिन उसके पास आधार कार्ड नहीं होने के कारण जमकर मारपीट की।

हाटपीपल्या थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार जाहीद मन्सूरी पिता बशीर खां मंसूरी निवासी ग्राम आमला ताज ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया गया है कि मैं ग्राम आमला ताज में रहता हूं। मैं तोस व जीरा बेचने के लिए टप्पा, बारोली गया था। तोस व जीरा बेचकर वापस आते समय जामनिया जोड़ टप्पा, बारोली रोड़ पर पहुंचा। वहां पर ग्राम टप्पा तरफ से दो व्यक्ति आये जिन्हें मैं नाम से नहीं जानता चेहरे से पहचानता हूं।

उन्होंने बोला कि तुम्हारा आधार कार्ड दिखाओ मैंने बोला कि मेरे पास आधार कार्ड नहीं है इस पर दोनों ने गालियां देते हुए कहा कि मेरे गांव में तू कैसे आया। मैंने गालियां देने से उन्हे मना किया तो एक व्यक्ति ने लकड़ी से मारा जिससे दोनों पैरो व दोनों हाथो मे चोंट लगी है तथा दूसरे व्यक्ति ने बेल्ट से मारा जो मेरी पीठ व सिर मे चोंट लगी है।

घटना वाली जगह पर भीड़ इकट्ठा हो गई थी उसमें से कुछ लोगों ने मुझे बचाया। मामले में हाटपीपल्या पुलिस ने अज्ञात दोनों आरोपियों पर धारा 294, 323, 506, 34 मे प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया है।

इंदौर में चूड़ी विक्रेता से हुई थी मारपीट
थाना बाणगंगा के गोविंद नगर इलाके में एक युवक के साथ गोविंद नगर में बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है युवक ने एक नाबालिग लड़की को चूड़ी बेचने के बहाने गलत तरीके से छुआ। आरोप यह भी है कि युवक अपना धर्म छिपा रहा है। लेकिन वायरल वीडियो के अनुसार, कुछ लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की और धमकी दी कि हिंदुओं के इलाके में दोबारा चूड़ी बेचते दिखे तो अच्छा नहीं होगा। मारपीट, जातिसूचक और अपशब्दों का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वर्ग विशेष का गुस्सा फूट पड़ा। न्याय के लिए धर्म विशेष के लोग थाने का घेराव करने पहुंचे थे। इसे लेकर राजनीति भी गरमाई आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला और एक तरफ युवक से मारपीट करने वाले तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया तो वहीं बताया गया कि युवक अपना धर्म छिपाकर चूड़ियां बेच रहा था और थाने का घेराव करने पहुंचे लोगों में भी पीएफआई के लोगों का हाथ होने की आशंका जताई गई। इसके बाद पीड़ित युवक पर 9 गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!