उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, जान बचाने के लिए लोग जंगल की तरफ भागे

उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही होने के आशंका है. जान बचाने के लिए लोग जंगल की तरफ भागे.

देहरादून: उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही होने के आशंका है. जान बचाने के लिए लोग जंगल की तरफ भागे. आराकोट, मॉकुड़ी और टिकोची में बड़ा नुकसान हुआ है. आराकोट में बादल फटने से एक घर के बहने की सूचना है. घर मे मौजूद दो लोगों के भी पानी में बहने की सूचना है. तीनो गांव हिमाचल से लगे हुए हैं. तीनों गांव को जोड़ने वाली सड़क भी बादल फटने से बह गई है. एसपी उत्तरकाशी पंकज भट्ट ने दी जानकारी. आपदा प्रबंधन की टीमें रवाना हो गई हैं. जान बचाने के लिए कई लोग जंगलों की तरफ भागे.

प्रशासन के मुताबिक भारी बारिश के कारण अभी तक 5 लोग लापता हैं. एसडीआरएफ ने मकोड़ी में एक महिला के मलबे में दबे होने की पुष्टि की है. बादल फटने के बाद उत्तरकाशी के टिकोची में 5 लोग लापता हैं. डीएम उत्तरकाशी आशीष चौहान खुद आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं.

केदारनाथ घाटी में लगातार बारिश जारी 
केदारनाथ धाम से ही मंदाकिनी नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है. केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी पर आवाजाही के लिये बनाई गई अस्थाई पुलिया भी नदी के तेज बहाव की भेंट चढ़ गई है जबकि रामबाड़ा में पैदल आवाजाही के लिये बनाया गया पैदल पुल भी नदी के तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है. केदारनाथ हाईवे भी बारिश के चलते बांसबाड़ाए भीरी, डोलिया देवी, जामू आदि जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है. हाईवे पर जगह-जगह यात्री और स्थानीय लोग फंसे हुए हैं जो हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का चमोली का दौरा रद्द 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का चमोली का दौरा रद्द हो गया है. खराब मौसम के चलते चमोली का दौरा रद्द हुआ है. आज मुख्यमंत्री को आपदा प्रभावित घाट व बांजबगड क्षेत्र के दौरे पर जाना था. मौसम खराब होने के चलते अब दौरे पर नहीं जाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!