टीकाकरण महाभियान में बड़ी उपलब्धि, एक दिन में 1 करोड़ से अधिक डोज का आंकड़ा पार

कोरोना महामारी से लड़ाई की दिशा में आज देश को बड़ी कामयाबी मिली है। आज देश में कोरोना टीकाकरण को लेकर नया कीर्तिमान बना है। एक ही दिन में एक करोड़ से अधिक डोज दी गई। एक करोड़ का भी आंकड़ा पार हो गया है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वयं ट्वीट करके बधाई दी। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी खुशी जताई है। उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा करीब 28.62 लाख और कर्नाटक ने 10 लाख से ज्यादा डोज लगाई हैं। अभी तक किसी भी देश ने एक दिन में इतने टीके नहीं लगाए हैं। इस साल दिसंबर तक 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत ने एक ही दिन में #COVID19 वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक खुराक देने का मील का पत्थर पार किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “आज टीकाकरण की संख्या रिकॉर्ड करें! 1 करोड़ को पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीकाकरण कराने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।”

टीकाकरण अभियान को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए बनाए गए प्लेटफार्म को-विन के शुक्रवार रात 10 बजे के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने कोरोना रोधी वैक्सीन की एक करोड़ 64 हजार से ज्यादा डोज लगाई हैं। देश में 63,342 केंद्रों पर ये टीके लगाए गए, जिनमें 59,763 सरकारी और 3,579 निजी क्षेत्र के टीका केंद्र शामिल हैं। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा डोज (92.39 लाख) लगाने का रिकार्ड भी भारत के पास ही था, जो उसने 16 अगस्त को हासिल किया था। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 62.17 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 48.08 करोड़ पहली और 14.08 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं।

को-विन के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 28.62 लाख डोज लगाई। इससे पहले उत्तर प्रदेश ने तीन अगस्त को करीब 29 लाख डोज लगाई थीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह बताया था कि केंद्र की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 59.86 करोड़ से ज्यादा डोज मुहैया कराई गई हैं। इनमें से अभी इनके पास 4.05 करोड़ डोज उपलब्ध हैं। इसके अलावा 17.64 लाख और डोज जल्द ही इन्हें मुहैया करा दी जाएंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!