ADR का खुलासा: 2019-20 में राजनीतिक पार्टियों को मिला 3400 करोड़ का चंदा

विभिन्न राजनीतिक दलों ने 2019-20 में 3,429.56 करोड़ रूपये के चुनावी बांड भुनाये हैं जिसमें चार दलों… भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 87.29 प्रतिशत राशि प्राप्त हुई है। चुनाव अधिकारों से जुड़ी संस्था एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019-20 में भाजपा ने 3623.28 करोड़ रूपये के कुल आय की घोषणा की लेकिन पार्टी ने 45.57 प्रतिशत अर्थात 1651.02 करोड़ रूपये ही खर्च किया।

कांग्रेस पार्टी ने आय से 46.31 प्रतिशत अधिक किया खर्च
इसमें कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी इस वित्त वर्ष में कुल आय 682.21 करोड़ रूपये रहा और उसने 998.15 करोड़ रूपये खर्च किए । इस तरह से कांग्रेस पार्टी ने आय से 46.31 प्रतिशत अधिक खर्च किया। तृणमूल कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2019-20 में 143.67 करोड़ रूपये आय अर्जित की और 107.27 करोड़ रूपये खर्च किये जो कुल आय का 74.67 प्रतिशत है। एडीआर की नयी रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ एडीआर द्वारा सूचना का अधिकार के तहत दायर आवेदन के जवाब में साझा किये गए एसबीआई के आंकड़े के अनुसार विभिन्न राजनीतिक दलों ने 2019-20 में 3,429.56 करोड़ रूपये के चुनावी बांड भुनाये हैं जिसमें चार राष्ट्रीय दलों…भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 87.29 प्रतिशत राशि प्राप्त हुई है।”

क्षेत्रीय दलों ने किया 3441.32 करोड़ रूपये का चुनावी बांड घोषित
एडीआर के अनुसार, ‘‘वित्त वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों ने 3441.32 करोड़ रूपये का चुनावी बांड घोषित किया । राजनीतिक दलों द्वारा घोषित चुनावी बांड और भुनाये गए बांड में अंतर इन दलों द्वारा आडिट रिपोर्ट की सूचना देने के तौर तरीकों के कारण हो सकता है।” एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सात राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राकांपा, बसपा, भाकपा, माकपा ने पूरे भारत से आय के रूप में 4758.20 करोड़ रूपये की आय अर्जित की। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019-20 में चार राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राकांपा ने अपनी कुल आय में चुनावी बांड के जरिए दान के रूप में 62.92 प्रतिशत राशि अर्थात 2993.82 करोड़ रूपये प्राप्त किये। भाजपा ने चुनावी बांड के जरिये दान के रूप में 2555 करोड़ रूपये, कांग्रेस ने 317.86 करोड़ रूपये, तृणमूल कांग्रेस ने 100.46 करोड़ रूपये तथा राकांपा ने 20.50 करोड़ रूपये प्राप्त किये ।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!