पीलीभीत:बीसलपुर में कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री का कराया बाल विवाह, मां ने दर्ज करायी FIR

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में बाल विवाह कराने का मामला सामने आया है. बीसलपुर थाने में एक महिला ने अपने पति और नाबालिग बेटी के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

IMG-20190729-WA0015

पीलीभीत: जनपद के थाना बीसलपुर क्षेत्र से नाबालिग का जबरन विवाह कराने का मामला सामने आया है. बच्ची की मां ने अपने ही पति पर नाबालिग की जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर बेटी के पिता और नाबालिग के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला
रामसरन शर्मा अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ बीसलपुर कस्बे में रहता है. एक महीने पहले राम सरन शर्मा ने पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी नाबालिग बेटी का विवाह पास के ही एक गांव के नाबालिग लड़के विनय शर्मा के साथ 6 जुलाई को करा दिया.
मां ने तहरीर में बताया कि 2 दिन पहले जब मैं अपनी नाबालिग बेटी को जबरन लेने गई तो उसने बताया कि उसका पति विनय शर्मा उसे बहुत मारता है. बेटी को घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जाता. दो दिन से लगातार घर में नाबालिग लड़की का पिता फिर से मार-पिटाई कर उसे जबरन ससुराल भेजना चाहता था, जिससे परेशान होकर नाबालिग लड़की और उसकी मां ने कोतवाली बीसलपुर पहुंचकर अपने ही पिता राम सरन शर्मा और नाबालिग पति विनय शर्मा पर मुकदमा दर्ज कराया.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!