नर्मदा को प्रदूषण-मुक्त करने एक बार फिर शुरू होगा अभियान

जबलपुर ।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने नर्मदा को प्रदूषण-मुक्त करने अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत नर्मदा को ओजोला वनस्‍पति से निजात दिलाई जाएगी। साथ ही नालों के मिलने की समस्या का भी निवारण किया जाएगा। राज्य शासन ने इस सिलसिले में निर्देश जारी किए थे। जिन्हें गंभीरता से लिया गया है। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच लंबे समय से नर्मदा के प्रदूषण को लेकर आवाज उठाता आया है। उसने हाई कोर्ट व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में याचिकाएं भी दायर की थीं। जिनकी सुनवाई के बाद समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी हुए। इन्हीं के प्रकाश में बोर्ड ने काम को गति दी है। अब नर्मदा किनारे सभी घाटों पर मानीटरिंग होगी।

बनाई जा रही खाद : कचरा डालने के लिए नगर निगम के अलावा स्वयंसेवी संगठनों की मदद से कचरापेटी रखवाई जा रही हैं। खाद बनाने का भी अभियान तेज है। इसके लिए एनजीओ सक्रिय हैं। पूर्व में यह अभियान सफल हुआ था। सिमरन सिंह बताती हैं कि उनके एनजीओ ने इस दिशा में ठोस कार्य किया था। लिहाजा, फिर से काम मिला तो खाद बनाई जाएगी। इससे नर्मदा का प्रदूषण भी दूर होगा और एक नया रोजगार सृजित हो जाएगा। नर्मदा की सफाई को लेकर कारसेवा का भी निर्णय लिया गया है। इस दिशा में कई संगठनों ने अभिरुचि दिखाई थी। एक बार फिर वे आगे आएंगे तो नर्मदा का बहुत सारा कचरा निकल जाएगा। नर्मदा में अवैध रेत खनन पर भी ठोस अंकुश सुनिश्चित होगा। इसे लेकर एक जनहित याचिका दायर की जाएगी। जिसके बेहतर परिणाम निकलेंगे, ऐसा माना जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!