पंजशीर घाटी में तेज हुई लड़ाई, कई तालिबानियों के मारे जाने की दावा

पंजशीर इलाके में नॉर्दर्न अलाएंस की सेना तालिबान को कड़ी टक्कर दे रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अहमद मसूद और अमरूल्ला सालेह की अगुवाई वाले इस अलाएंस ने बगलान में भी तालिबानियों को कड़ी मात दी है। नॉदर्न एलाएंस ने इस संघर्ष में 300 से ज्यादा ज्यादा तालिबानी आतंकियों के मारे जाने का दावा किया है। पंजशीर के शेर अहमद मसूद, अफगानिस्तान के उप-राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के नॉदर्न एलायंस के सैनिकों और नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट ने दावा किया है कि उसने 7 प्रांतों में करीब 800 तालिबानियों को ढेर कर दिया है।

पंजशीर में जारी जंग के बीच अमरुल्लाह सालेह ने ट्वीट कर बताया कि अंदराब घाटी में फंसने और मौत के घाट उतारे जाने के बाद तालिबान ने पंजशीर के प्रवेशद्वार पर फोर्स लगा दी है। हालांकि इस बीच सलांग हाइवे को तालिबानी विद्रोही ताकतों ने बंद कर दिया है। ये वो रास्ते हैं जिनसे उन्हें बचना चाहिए।

वैसे तालिबान ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए पंजशीर के 2 जिलों पर कब्जा कर लेने का दावा किया है। लेकिन नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट ने एक वीडियो जारी कर तालिबान के झूठ को उजागर किया है। एक वीडियो में उन्होंने ये संदेश दिया है कि अगर तालिबानियों ने घाटी में दाखिल होने की कोशिश की तो उनकी मौत पक्की है।

माना जा रहा है कि तालिबान इस विरोध से बुरी तरह बौखलाया हुआ है और उसने 6 हजार और आतंकियों को पंजशीर भेजा है। लेकिन अफगानिस्तान का ये प्रांत ऐसा है, जहां आज तक तालिबान कब्जा नहीं जमा सका है। नॉर्दन अलायंस ने तालिबानियों के खिलाफ करीब 9 हजार लड़ाकों की फौज भी तैयार कर ली है। इस फौज को लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है और उनके पास आर्मर्ड गाड़ियां और हथियार भी हैं।

लेकिन चारों तरफ से घिरे पंजशीर घाटी के लिए ज्यादा दिनों तक संघर्ष कर पाना मुमकिन नहीं है। इसलिए अहमद मसूद ने समाचार एजेंसियों को दिए एक इंटरव्यू में फ्रांस, यूरोप, अमेरिका और अरब दुनिया से उसी तरह की मदद मांगी है, जैसी 20 साल पहले इन देशों ने तालिबान को हराने में उनके पिता की सेना को की थी। अहमद ने कहा कि तालिबान ने हमें सरेंडर करने के लिए चार घंटे का अल्टीमेटम दिया है। हमने उनसे कहा है, हम उन्हें चार साल देते हैं. वे यहां आकर दिखाएं। फिलहाल तालिबान के अफागानिस्तान पर शासन करने के सपने पर पंजशीर घाटी का ग्रहण लग चुका है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!