काबुल से पवित्र गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां और 75 लोगों को लेकर भारत लौट रहा वायुसेना का विमान

भारतीय वायुसेना का एक विमान युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से पवित्र गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों और 75 लोगों को लेकर भारत लौट रहा है। इनमें 46 अफगान सिख और हिन्दू शामिल हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से लोगों को बाहर निकालने में भारत सरकार के साथ समन्वय कर रहे लोगों ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। लोगों को बाहर निकालने के प्रयासों में विदेश मंत्रालय और भारतीय वायुसेना के साथ सहयोग कर रहे संगठन इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि अब भी अफगानिस्तान में करीब 200 अफगान सिख और हिन्दू फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन लोगों ने काबुल के हवाईअड्डे के करीब मौजूद गुरुद्वारे में शरण ली है।”

लोगों को वापस लाने वाली उड़ान की घोषणा करते हुए केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय वायुसेना के विमान से काबुल हवाई अड्डे से पवित्र गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को वापस लाया जा रहा है। उसी विमान से 46 अफगान हिन्दू और सिख भी वहां फंसे भारतीय नागरिकों के साथ लौट रहे हैं।” पुनीत सिंह चंडोक ने कहा, ‘‘विमान में 75 लोग सवार हैं। गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी भारत लाई जा रही हैं।” अब भी काबुल में फंसे हुए लोगों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक की 10 किलोमीटर की दूरी के बीच विभिन्न नाके बचाव कार्य में सबसे बड़ी बाधा हैं।

चंडोक ने कहा कि अगले कुछ घंटों में करीब 100 और अफगान सिख तथा हिन्दुओं को वहां से बाहर निकाला जाएगा। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ऐसे समय में 46 अफगान सिख और हिन्दुओं को सुरक्षित बाहर निकाला जाना हमारे लिए बड़ी राहत की बात है। समिति भी भारत सरकार के साथ अफगानिस्तान से लोगों को बाहर निकालने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इन लोगों को अमेरिकी सुरक्षा बलों ने काबुल हवाईअड्डे तक पहुंचाया।” कतर की राजधानी दोहा से चार उड़ानों से सोमवार को 146 लोगों को वापस लाया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!