सेना में पहली बार सिग्नल और इंजिनियर्स कोर की महिलाओं को मिलेगा कर्नल रैंक

भारतीय सेना में काफी तेजी से बदलाव हो रहे हैं और अंग्रेजों के जमाने के नियमों को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। इसी तरह के एक ऐतिहासिक फैसले में सेना के सेलेक्शन बोर्ड ने सेवा के 26 साल पूरे होने पर पांच महिला अधिकारियों को कर्नल (Time Scale) रैंक पर प्रमोट करने को मंजूरी दे दी है। यह पहली बार है कि कोर ऑफ सिग्नल, कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (EME) और कोर ऑफ इंजीनियर्स के साथ सेवारत महिला अधिकारियों को कर्नल के पद पर मंजूरी दी गई है। पहले, कर्नल के पद पर प्रमोशन केवल आर्मी मेडिकल कोर (SMC), जज एडवोकेट जनरल (JAG) और सेना शिक्षा कोर (AEC) के महिला अधिकारियों को मिलता था।

कर्नल टाइम स्केल रैंक के लिए चुनी गई पांच महिला अधिकारियों में कोर ऑफ सिग्नल से लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सरदाना, ईएमई कोर से लेफ्टिनेंट कर्नल सोनिया आनंद और लेफ्टिनेंट कर्नल नवनीत दुग्गल और कोर ऑफ इंजीनियर्स से लेफ्टिनेंट कर्नल रीनू खन्ना और लेफ्टिनेंट कर्नल रिचा सागर हैं।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में सेना के स्ट्रक्चर और कठोर चयन मानदंडों के कारण बहुत कम अधिकारी कर्नल के पद पर प्रोमोट हो पाते हैं। आम तौर पर एक लेफ्टिनेंट कर्नल तब तक कर्नल नहीं बन सकता जब तक कि कोई वर्तमान कर्नल सेवानिवृत्त नहीं हो जाता या उसे ब्रिगेडियर में पदोन्नत नहीं किया जाता। लेकिन टाइम स्केल के तहत 26 साल की गणना योग्य सेवा के बाद वो कर्नल (TS) के रूप में अपनी रैंक लिखते हैं।

सेना का ये फैसला धीरे-धीरे भारतीय सेना की अधिकांश ब्रांचों में महिला अधिकारियों को समानता का अधिकार देने और उनके करियर को बढ़ावा देने की ओर बड़ा कदम है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर NDA की परीक्षाओं में महिलाओं को मौका देने का फैसला लिया गया था। अब इस फैसले से संकेत मिलता है कि भारतीय सेना में जल्द ही सभी स्तरों पर लिंग-आधारित भेदभाव खत्म हो जाएगा

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!