अमेरिका में एक दिन में 17 इंच बारिश, 22 लोगों की मौत व कई लापता

अमेरिका के मिडिल टेनेसी में 17 इंच बारिश होने के कारण बाढ़ आने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई तथा अनेक लोग लापता हैं। रविवार को बचाव दल क्षतिग्रस्त घरों और मलबे के बीच लोगों को तलाशते रहे।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हुई भारी बारिश में ग्रामीण इलाकों में सड़कें बह गईं, सेलफोन टॉवर उखड़ गए तथा टेलीफोन लाइनें ठप पड़ गईं। हम्फरेज काउंटी स्कूल्स में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा निरीक्षण समन्वयक क्रिस्टी ब्राउन ने बताया कि आपातसेवाकर्मी लोगों की घर-घर जाकर तलाश कर रहे हैं।

हम्फरेज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने क्षेत्र में 22 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जो लोग लापता हैं उनमें से ज्यादातर नजदीक के इलाकों में रहते थे जहां पर पानी सबसे तेजी से बढ़ा। मरने वालों में दो जुड़वां बच्चे हैं।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा ने बताया कि हम्फरेज काउंटी में शनिवार को एक दिन से भी कम वक्त में करीब 17 इंच बारिश हुई। टेनेसी के गवर्नर बिल ली ने क्षेत्र का दौरा किया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!