65 लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर किया घिनौना काम, एक लड़की ने किया पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक शख्स ने 65 लड़कियों से पहले दोस्ती की फिर उनके अश्लील वीडियो रिकाॅर्ड किए। इन्ही 65 लड़कियों में से एक लड़की ने 7 अगस्त को कानपुर के कल्याणपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई तब यह मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के फोन से लगभग 65 लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। जांच में पाया गया कि आरोपी आगरा, शाहजहांपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, प्रयागराज के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, झारखंड और उत्तराखंड की लड़कियों के काॅन्टेक्ट मे था।

क्राइम ब्रांच डीसीपी सलमान ताज पाटिल ने बताया कि ‘‘शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अंकुर उमर नाम के एक शख्स ने फेसबुक पर उससे दोस्ती की, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके अश्लील वीडियो को रिकाॅर्ड कर लिया। आरोपी अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। शिकायतकर्ता के परिजनों को भी अब इसके बारे में पता चल गया है।’’ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान 28 साल के शेखर के रूप में हुई है। वह शाहजहांपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच ने जब उसके मोबाइल और फेसबुक अकाउंट को क्राॅस चेक किया तो वे दंग रह गए। उसके मोबाइल में लगभग 65 अश्लील वीडियो मिले।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोबाइल फोन चेक करने के बाद 65 अश्लील वीडियो के साथ ही सैकड़ों लड़कियों के साथ चैट और उनके मोबाइल नंबर भी मिले हैं। जांच में पुलिस को पता चला कि शेखर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के द्वारा लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था जब रिक्वेस्ट एक्सेप्ट हो जाती थी तो उनसे दोस्ती करके वे उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाना शुरू कर देता था। इसके बाद वह उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। उन्होंने आगे बताया कि शेखर 150 से 200 लड़कियों के साथ चैटिंग करता था। आरोपी ने अंकुर गुप्ता, आयुष अग्रवाल, अंकुर उमर, नेहा अग्रवाल, सौम्या उमर और कई अन्य नामों से फर्जी आईडी बनाई हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!