अब नरक में लगेगा 440 बोल्ट का करंट

भोपाल । अगर आप बिजली चोरी करेंगे तो आपको नरक में भी 440 बोल्ट का करंट लगेगा। यह भगवान की नहीं बल्कि मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी की भविष्यवाणी है। दरअसल, मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी ने अपने फेसबुक वॉल पर यह कार्टून लगाया है। इस कार्टून में भगवान चित्रगुप्त कहते हैं कि बिजली चोरी करने वालों को नर्क में भेजा जाएगा और करंट दिया जाएगा।
बिजली चोरी रोकने के लिए मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी का बनाया यह कार्टून विवादों में आ गया है। इस कार्टून में यमराज और चित्रगुप्त के बीच बताए गए संवाद को लेकर कायस्थ समाज ने आपत्ति जताई है। इस कार्टून को हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बताया गया है। कार्टून में चित्रगुप्त यह कहते हुए दिखाए गए हैं कि बिजली चोरी करने वालों को नर्क में भेजा जाएगा और 440 बोल्ट का करंट दिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर आपत्ति
मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी ने अपने फेसबुक वॉल पर यह कार्टून लगाया है। हिंदू मान्यता के अनुसार लोगों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त के सामने लंबी लिस्ट दिखाई गई है जिसका वो अध्ययन कर रहे हैं। इसे देख यम देवता ने चित्रगुप्त से सवाल किया कि चित्रगुप्त इतनी लंबी लिस्ट किसकी है, इसके जवाब में भगवान चित्रगुप्त कहते हैं कि बिजली चोरी करने वालों को नर्क में भेजा जाएगा और करंट दिया जाएगा। इस कार्टून को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई जा रही है। सोशल मीडिया के एक यूजर ने लिखा है कि मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी भोपाल द्वारा कायस्थों के आराध्य देव चित्रगुप्त का कार्टून निकालकर उनका घोर अपमान किया गया है। कायस्थ समाज इसकी कड़ी निंदा करता है। तुरंत इस कार्टून को हटाना चाहिए। कोई भी व्यक्ति और संस्था इस प्रकार की भविष्य में गलती न करे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस कार्टून को लेकर प्रदेश भर में ज्ञापन दिया जाएगा, यह समाज के आराध्य देव का अपमान है।
कांग्रेस ने भी जताई आपत्ति
कांग्रेस ने भी बिजली कंपनी के कार्टून पर आपत्ति जताई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के कार्टून पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इसे तत्काल हटाया जाना चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के एमडी के प्रति नाराजगी जताई है और कंपनी के कार्टून को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!