मालवा को आतंक का गढ़ बनाने की साजिश , महामंडलेश्वर अतुलेशनंद सरस्वती ने जताई आशंका, सोशल मीडिया पर कुछ लोग उगल रहे जहर

उज्जैन। शहर में फिर एक बार फिर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला सामने आया है. साथ ही हिंदुस्तान को लेकर अपशब्द भी सार्वजनिक तौर पर कहे गए. मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए हिन्दू संगठन ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है.

फिलहाल, मामले में थाना चिमनगंज पुलिस की आरोपी युवक से पूछताछ जारी है. वहीं संत अतुलेशनंद सरस्वती ने आरोप लगाया है की बीते चार महीनों से उनकी हत्या करने की साजिश रची जा रही है. साथ ही लगातार फोन पर धमकियां भी मिल रही हैं. उन्होंने बताया कि मालवा को आतंक का गढ़ बनाने की कोशिश की जा रही है.


उम्र कैद की सजा की मांग
अतुलेशनंद ने बताया की उन्होंने धमकी के मामले में मई में एफआईआर भी दर्ज कराई थी. इसके बाद भी लगातार फोन पर धमकियां मिल रही हैं. महामंडलेश्वर ने प्रशासन से मांग की कि देश विरोधी प्रचार करने वालों के लिए उम्र कैद की सजा मिलनी चाहिए.

इधर, गुरुवार रात को गीता कॉलोनी में जिस जगह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए, उसी जगह पर एक युवक हाथो में तिरंगा लेकर पहुंचा और भारत माता की जय के नारे लगाने लगा. जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

वर्ग विशेष की भीड़ में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
दरअसल, जीवाजीगंज थाने के गीता कॉलोनी में मोहर्रम की रात वर्ग विशेष की भीड़ में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे. इसके बाद शहर में दिन भर विरोध का दौर चलता रहा है, पाकिस्तानी जिंदाबाद के नारे की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी की, अब इंस्ट्राग्राम पर देश विरोधी नारे और फोटो लगाकर शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की गयी.

आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि इंस्टाग्राम एक महाकाल भक्त को टेग करते हुए साहिल लाला नाम की आईडी से विवादित पोस्ट कई गई. जिसमे हिन्दुस्तान और भारत माता के बारे में अनर्गल टिप्पणी थी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पूरी मामले में गंभीरता से पूछताछ की जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!