राजधानी परियोजना बंद करने से क्या सड़कें सुधर जायेगी ?

भोपाल । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने कहा है कि राजधानी परियोजना (सीपीए) को समाप्त करने की मुख्यमंत्री द्वारा जो घोषणा की गई वह केवल मुद्दों से ध्यान भटकाने की एक और कोशिश है। यदि जनसमस्याओं का सही मायने में निराकरण करने की मंशा है तो सड़कों के घटिया निर्माण कार्यों पर रोक लगना चाहिए। 
श्रीमती पटेल ने कहा कि जहां एक ओर तो संपत्तिकर वेहिसाब बढ़ा दिया गया है, वहीं स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता के पैसों की जो बर्बादी हो रही है उसका सरकार के पास कोई हिसाब नहीं है। केवल सीपीए बंद करने से समस्याओं का हल नहीं निकलेगा। शहर के विकास के लिये विभिन्न एजेंसियों की आवश्यकता होती है जो शहर में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का विभिन्न क्षेत्रों में निर्वहन करती हैं। स्मार्ट सिटी के जो करोड़ों रूपये सौंदर्यकरण के नाम पर खर्च हो रहे हैं उसे मूलभूत सुविधाओं के विकास पर खर्च होना चाहिए था। मात्र सौंदर्यकरण से शहर स्मार्ट नहीं होते। मूलभूत सुविधाएं, अच्छी सड़कों का निर्माण, उचित ड्रेनेज की आवश्यकता हर शहर में होती है। स्मार्ट सिटी योजना को जो अरबों रूपयों का फंड आवंटित किया गया है, उसका उपयोग यदि गुणवत्ता के साथ होता तो भोपाल शहर की तस्वीर कुछ ओर ही होती। भाजपा अपनी असफलता और नाकामियों को छिपाने के लिये शगूफेबाजी तो करती है पर यथार्थ के धरातल पर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण नहीं होता।   
श्रीमती पटेल ने सवाल किया कि सीपीए बंद की घोषणा से क्या हल निकलेगा? यदि शहरों की उखड़ी सड़कों के गड्डे भरवा दिये जाते अथवा जिन एजेंसियों द्वारा भाजपा राज में ऐसी घटिया सड़कों का निर्माण किया गया है उन्हीं एजेंसियों को सड़कों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा बनाये जाने के निर्देश जारी करते तो ज्यादा बेहतर होता। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!