रक्षाबंधन पर मप्र में भारी बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में झमाझम

भोपाल । मप्र सहित देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। भारी बारिश के कारण नैनीताल में पहाड़ टूटने की घटना सामने आई है, वहीं उज्जैन में रामघाट के मंदिर नदी में डूब गए। छोटे पुल पर तीन फीट ऊपर पानी बहने लगा। उधर, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सप्ताह हुई बारिश से खरीफ की फसल को नया जीवन मिला है।
मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भोपाल और इंदौर में दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार सुबह से कई हिस्सों में पानी गिर रहा है। उज्जैन में 24 घंटे में डेढ़ इंच बारिश हुई है। उज्जैन में शिप्रा नदी उफान पर आ गई है। इसकी वजह से रामघाट के मंदिर नदी में डूब गए। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिन तक हल्की और मध्यम बारिश होने की बात कही है। साथ ही अगले 24 घंटे में टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, सीहोर, देवास और झाबुआ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि प्रदेश में नॉर्थ ईस्ट से गुजरात तक एक ट्रफ लाइन जा रही है।
 होमगार्ड के सैनिक तैनात
दो दिनों से उज्जैन में हो रही बारिश के कारण शिप्रा का जल स्तर बढ़ गया है। नदी उफान पर है। रामघाट के कई मंदिर डूब गए हैं। यहां होमगार्ड के सैनिकों को तैनात कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालु नदी नजदीक तक न जा सकें। शिप्रा नदी पर बने छोटे पुल पर पानी आने से उस पर से ट्रैफिक रोक दिया गया है। बडऩगर वाले रास्ते पर जाने वाले दोनों रास्तों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया है।
उत्तराखंड में 14 मुसाफिरों को लेकर नैनीताल जा रही एक बस लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक, नैनीताल-ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग नेशनल हाईवे पर वीरभट्टी पुल से सटी बलियानाला की पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खिसक कर हाइवे पर आ गया। ड्राइवर ने ठीक वक्त पर ब्रेक लगाकर बस को रोका। हाईवे पर पत्थर गिरते देख लोगों में अफरातफरी मच गई और वे बस से उतरकर भागने लगे। कई पैसेंजर बस की खिड़कियों से भी कूद गए। उत्तराखंड में गुरुवार रात से लगातार बारिश हो रही है। जिस वजह से राज्य में कई इलाकों में लैंडस्लाइड की आशंका बढ़ गई है।
हिमाचल में चट्टान गिरने से 32 घायल
इधर, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के बरोटीवाला में एक बस के उपर चट्टान गिर गई। इस घटना में 32 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

रक्षाबंधन पर भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में रक्षाबंधन के दिन जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार धार, रतलाम, उज्जैन और देवास जिले के कुछ हिस्सों में अतिवृष्टि हो सकती है, जबकि श्योपुर और मुरैना समेत 13 जिलों में तेज पानी गिरेगा। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और चंबल में कई जगहों पर रिमझिम बारिश होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!