सड़कों के रखरखाव के लिए एमपी सरकार OMT मॉडल से वसूलेगी टैक्स, 6 सड़कों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार अब खराब सड़कों के रखरखाव के लिए टोल टैक्स वसूलेगी. लेकिन ये टैक्स आमजन से नहीं बल्कि व्यवसायिक वाहनों से वसूला जाएगा. इसके लिए एमपी सरकार ने उन 6 सड़कों को चिन्हित किया है. इन 6 सड़कों का रखरखाव सरकार OMT (Operation Maintenance Transport) मॉडल के तहत करेगी. बारिश के कारण खराब हुई सड़कों को टोल टैक्स वसूलकर सुधारा जाएगा.

सबसे ज्यादा वाहनों वाली 6 सड़कों को किया चिन्हित

जिन 6 सड़कों को प्रदेश सरकार ने चिन्हित किया है, उनपर सबसे ज्यादा संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं. जिसके चलते ये सड़कें बार-बार खराब हो जाती है. इसके बाद सरकार ने इन सड़कों पर भारी वाहनों से टैक्स वसूलने का प्लान बनाया है. टोल टैक्स से न सिर्फ सरकार को राजस्व मिलेगा, जबकि खराब होने वाली सड़कों की मरम्मत के लिए भी सरकार के पास पैसा होगा.

कौन-सी 6 सड़कों पर वसूला जाएगा टैक्स ?

भोपाल-विदिशा, बड़वाह-धामनोद, मनावर-मागोद, सरदारपुर-राजगढ़-बाग, दमोह-हटा-गैसाबाद और शिवपुरी-पोहरी-कराहल गोरस मार्ग का संचालन OMT (Operation Maintenance Transport) के तहत किया जाएगा. इसमें भोपाल-विदिशा रोड पर सबसे ज्यादा वाहनों की आवाजाही है. इन सड़कों पर आम वाहनों, निजी वाहनों, यात्री वहनों को टैक्स में छूट रहेगी, सिर्फ व्यवसायिक वाहनों से ही इन सड़कों पर टैक्स वसूले जाएंगे.

शुरुआत में 6 सड़कों का संचालन OMT मॉडल पर होगा

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन मार्गो पर भारी वाहनों की आवाजाही बहुत अधिक है, जिसके चलते इन सड़कों के रखरखाव पर काफी समय और काफी पैसा खर्च करना पड़ता है. अब प्रदेश में पहले चरण में इन 6 सड़कों को ओएमटी मॉडल पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है. अब जो भी एजेंसी या ठेकेदार इन सड़कों को लेगा, उसपर ही सड़कों के रखरखाव और टोल वसूलने की जिम्मेदारी रहेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!