भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे शांतिकुंज

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवस के दौरे पर उत्तराखंड की यात्र पर है। शुक्रवार देर शाम वे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे, जहां उनका स्वागत पारम्परिक विधि विधान से किया गया। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद रहे। गायत्री परिवार की अध्यक्षा शैल जीजी एवं गायत्री परिवार प्रमुख व देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्डया ने भाजपा नेता जेपी नड्डा का स्वागत पवित्र गायत्री मंत्र लिखित चादर ओढ़ाकर किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी आगंतुक शांतिकुंज में गायत्री परिवार प्रमुख संग रात्रि भोज लिया। गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्डया ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित पुस्तकें भेंट स्वरूप श्री नड्डा, श्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को दी। इस अवसर पर शांतिकुंज की सुवर्ण जयंती के अवसर पोस्टल विभाग द्वारा जारी डाक टिकट का स्मृति चिह्न प्रतीक सभी को भेंट स्वरूप दिया गया। डॉ. पण्डया ने उन्हें युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के साहित्य प्रसाद को भी भेंट किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उनका शांतिकुंज से पुराना नाता है, उनकी दीक्षा भी यहीं संपन्न हुई। छात्र जीवन का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बुआ गायत्री परिवार से लंबे समय से जुड़ी हैं। जब भी उनके घर जाते हैं शांतिकुंज की ओर से प्रकाशित अखंड ज्योति पत्रिका का अध्ययन करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर शांतिकुंज के व्यवस्थापक महेंद्र शर्मा, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉक्टर चिन्मय पंड्या सहित शांतिकुंज के बड़ी सख्या में अंतेवासी मौजूद रहे। 
शैल जीजी ने जेपी नड्डा को बाँधी राखी 
श्रावणी की पूर्व संध्या पर युग तीर्थ आये बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शैल जीजी ने राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य और दीर्घ जीवन की कामना की। वही गायत्री परिवार प्रमुख डॉक्टर प्रणव पंडया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधकर राज्य के विकास के लिए कामना की।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!