शुभ संयोग के साथ मनाया जाएगा रक्षा बंधन का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

रविवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. विशेष बात ये है कि इस दिन सावन का आखिरी दिन भी है. इस दिन सावन मास का समापन होगा 23 अगस्त 2021 से भाद्रपद मास का आरंभ होगा. रक्षा बंधन का पर्व सावन मास का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना गया है. रक्षा बंधन पर बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं. इस पर्व को बहुत ही पवित्र माना जाता है. राखी को रक्षा सूत्र भी कहते हैं. रक्षा बंधन पर बहने भाई की आरती उतार कर तिलक करती हैं रक्षा का वचन लेती हैं. ये पवित्र पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भी है. रक्षा बंधन का पर्व संपूर्ण भारत में मनाया जाता है.
रक्षा बंधन का पर्व इस वर्ष शुभ संयोग में मनाया जाएगा. इस बार रक्षा बंधन पर शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है. पंचांग के अनुसार दो विशेष शुभ मुहूर्त का योग बना हुआ है. पूर्णिमा की तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ योग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र में योग को शुभ योग माना गया है. रक्षाबंधन पर प्रात: 06 बजकर 15 मिनट से प्रात: 10 बजकर 34 मिनट तके तक शोभन योग रहेगा, धनिष्ठा नक्षत्र शाम को करीब 07 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. 22 अगस्त 2021 को दोपहर 01 बजकर 42 मिनट दोपहर से शाम 04 बजकर 18 मिनट तक, राखी बांधना सबसे शुभ रहेगा. रक्षा बंधन पर कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है. इस दिन स्वच्छता के नियमों का पालन करें. क्रोध, अहंकार विवाद की स्थिति से दूर रहें. इसके साथ कोई ऐसा कार्य न करें जिससे लोगों को पीड़ा पहुंचे नियम के विरूद्ध हो. इस पर्व को हर्षोल्लास पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ मानना चाहिए.

हिंदू धर्म में रक्षा बंधन की विशेष मान्यता है. ऐसे में अपने भाई को राखी बांधते वक्त आप इस विशेष मंत्र का जाप करें…

‘येन बद्धो बलिराजा, दानवेन्द्रो महाबलः,

तेनत्वाम प्रति बद्धनामि रक्षे, माचल-माचलः’

जिसका अर्थ है कि ‘जिस तरह राजा बलि ने रक्षा सूत्र से विचलित हुए बिना अपना सब कुछ दान कर दिया था. उसी तरह रक्षा सूत्र आज मैं तुम्हें बांध रही हूं. तुम भी अपने उद्देश्य से विचलित हुए बिना दृढ़ बने रहना’.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!