प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 100 से कम, भोपाल में 20 मरीज

भोपाल ।

कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार कम हो रहा है। इसकी तस्‍दीक इस बात से भी होती है कि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटते हुए 100 से नीचे आ गई है। फिलहाल कुल 93 मरीज प्रदेश के 15 जिलों में हैं। सबसे ज्यादा 20 सक्रिय मरीज भोपाल में हैं। इनमें 5 मरीजों को छोड़कर बाकी होम आइसोलेशन में हैं। हालांकि, बुधवार को भोपाल में कोरोना के छह नए मरीज मिलने के बाद स्वास्‍थ्‍य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इसकी वजह यह कि पिछले एक महीने से भोपाल में पांच से कम मरीज प्रतिदिन मिल रहे थे। विशेषज्ञ पहले से अगस्त के अंत तक मरीजों की संख्या बढ़ने की बात कह रहे हैं। ऐसे में एक मरीज भी बढ़ता है तो स्वास्‍थ्‍य विभाग की चिंता लाजिमी है। 6800 सैंपल की जांच में छह मरीज मिले हैं। इसके पहले मंगलवार को दो मरीज मिले थे, जबकि सोमवार को एक भी मरीज नहीं मिला था।

हमीदिया अस्पताल के छाती व श्वास रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर लोकेंद्र दवे ने कहा कि हमीदिया में कोरोना के फिलहाल तीन मरीज भर्ती हैं। इनमें एक मरीज भोपाल का है, जबकि दो मरीज आसपास के जिलों के हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा बरकरार है। हाल ही में 6 महीने का एक बच्चा भी पॉजिटिव आया है। ऐसे में सतर्कता बेहद जरूरी है नहीं तो कोरोना का संक्रमण फैलने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का टीका के दोनों डोज लगवाने वालों की संख्या भी भोपाल में कम है। इसके अलावा कोरोना के नए वेरिएंट के मामले भी भोपाल में ज्यादा हैं, इसलिए चिंता करना जरूरी है। भोपाल के सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि मरीजों की संख्या ज्यादा ना बढ़ने पाए, इसलिए हर दिन 6000 से ज्यादा सैंपल की जांच की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!