मानसून सत्र में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान-माफिया की जब्त जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगे आवास

लखनऊ ।

उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा एलान किया। अनुपूरक बजट पर बहस प्रस्ताव पर संबोधन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार ने जितने भी माफिया की जमीन अपने कब्जे पर ली है, उन सभी पर गरीबों के लिए आवास बनाएंगे। इतना ही इनको स्मार्ट फोन भी दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ ने गुरुवार को मानसून सत्र के दौरान सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने जितने भी माफिया की जमीन को जब्त किया है, उन सभी पर गरीबों के लिए मकान बनेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 1500 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त और ध्वस्त की। अब हम इस पर आवास योजना बना रहे हैं। माफिया ने जिन जमीनों पर कब्जा कर अपने हवेली खड़ी की थी। उनका ध्वस्तीकरण कर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। वहां एक गरीब, एक दलित रहेगा। यह हमारा सामाजिक न्याय है। माफिया और अपराधियों को ढोकर से हमारी सरकार नहीं चली और ना चलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया को जो साथ लेकर जाएगा उसको मालूम है कि फिर उसके बाद पीछे-पीछे बुलडोजर भी घूमता हुआ जाएगा। परिस्थितियां बदली हैं अब। हम देख रहे थे। हमारी सरकार में 1500 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त ही नहीं की गई बल्कि ध्वस्त की गई। अब राज्य की संपत्ति इन्हीं गरीबों की है और हम तो आवास योजना बना रहे हैं।

समाज में सभी को कानून का अधिकार

योगी आदियनाथ ने कहा कि सरकार का मानना है कि समाज में सभी को कानूनी अधिकार मिला हुआ है। कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने को को कानून से ऊपर रखा हुआ है। ऐसे लोगों की निगाह लोगों की जमीन पर रहती थी, वह लोग मौका मिलते ही जमीन पर कब्जा कर लेते थे, लेकिन ऐसे लोगों की आदतों पर सरकार ने नकेल कसी है। अब सभी माफिया की जमीन हमने जब्त की है। इन जमीनों पर गरीबों और दलितों को बसाया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!