पुलिस के हाथ आये गांजा कारोबारी और गांजा

बीना। खिमलासा, मालथौन क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे मादक पदार्थों के कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। इसके लिए पुलिस खुद ग्राहक बनी और कड़ियों से कड़ी जोड़ सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया। क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने वाला भाजपा नेत्री का भतीजा पहले से उड़ीसा जेल में बंद है।

खुरई पुलिस अनुविभाग अंतर्गत मालथौन व खिमलासा थाना क्षेत्र में लंबे समय से गांजे का अवैध विक्रय हो रहा था। खिमलासा पुलिस को लगभग 3 दिन पूर्व एक व्यक्ति कम मात्रा में गांजा लिए मिला। यह एक गंजेड़ी था जो अक्सर नशे में रहता था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि झोलसी चौराहे के पास तोरण बघेल यह माल बेच रहा है। पुलिस सादी वर्दी में उस व्यक्ति के साथ तोरण तक पहुंची और आधा किलो गांजा मांगा। तोरण समझ नही सका और गांजा लेकर पहुंच गया, पुलिस ने उसे घेरा और पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि मालथौन क्षेत्र के बमनोरा ग्राम निवासी जितेंद्र दांगी थोक में गांजा बेचने के लिए देता है।

पुलिस ने तोरण से जितेंद्र को फ़ोन लगवाया और आने के लिए कहा। तोरण के फ़ोन पर जितेंद्र अपने एक साथी के साथ मोटर साइकिल पर झोलसी पहुंच गया। जिन्हें पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ की। साथ ही उनके बताए पते पर दबिश देकर और गांजा भी बरामद किया।

दो लाख का गांजा था

खिमलासा थाना प्रभारी राम अवतार चौरहा ने बताया कि पूरी कार्यवाही के दौरान कुल 14 किलो गांजा, जिसकी कीमत 2 लाख 10 हज़ार, 2 मोटर साइकिल कीमत 80 हज़ार, 15 हज़ार नगद व मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस ने तोरण बघेल, जितेंद्र दांगी के अतिरिक्त बसाहरी निवासी प्रेम कुर्मी व राजेश लोधी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 3 लाख 10 हज़ार के आसपास है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!