मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगडे़ ने जताया आभार : कहा आपने जन-मन की भावनाओं को समझा और सारंगढ़ियों का मान बढ़ाया

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सारंगढ़ की विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जिला बनाए जाने पर हार्दिक आभार जताया है।   मुख्यमंत्री को भेजे अपने आभार पत्र में विधायक श्रीमती जांगड़े ने लिखा है कि आपने सिर्फ हम सब जनप्रतिनिधियों के मन की नहीं अपितु जन-मन की भावनाओं का ख्याल करते हुए हमें नए जिले की सौगात देकर सारंगढ़ियों का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री को लिखे आभार पत्र में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अरूण मालाकार के संयुक्त हस्ताक्षर के पत्र के साथ संलग्न 7 पेज में सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कोटिशः धन्यवाद दिया है। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं सारंगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का यह संयुक्त धन्यवाद पत्र कलेक्टर रायगढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजा गया है।
विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने आभार पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस सौगात को क्षेत्र की जनता सदैव याद रखेगी। उन्होंने स्वर्गीय नंदकुमार पटेल का भी उल्लेख आभार पत्र में करते हुए लिखा है कि 3 मई 2013 को प्रेस वार्ता के दौरान स्वर्गीय श्री पटेल ने यह बात कही थी कि मैं रहूं या न रहूं, सारंगढ़ जिला जरूर बनेगा। मुख्यमंत्री जी आपने सारंगढ़ को जिला बनाकर स्वर्गीय श्री पटेल जी के वचन को भी पूरा किया है। सारंगढ़ियों के मन में यह विश्वास था कि आपके नेतृत्व वाली सरकार उनके मन की बात समझेगी। आपने ने हमारे मन की ही नहीं अपितु जन-मन की बातों और भावनाओं का ख्याल रखकर सारंगढ़ को जिला बनाकर हम सबका मान बढ़ाया है। हम इसके लिए आपके सदैव आभारी रहेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!