शास्त्रों की बात
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी में आपको अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर मिलेगा, जिनको देख आपके उच्च अधिकारी और सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। पदोन्नति और आय में वृद्धि के रास्ते प्रशस्त होंगे।
उपाय- गायत्री मंत्र का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आपके सरल स्वभाव से आसपास के लोग आकर्षित होंगे। आपको अपने व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपके व्यक्तित्व में एक सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
उपाय- माता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में प्रतिस्पर्धी आपके बनते कामों में रूकावटें खड़ी करने का प्रयास करेंगे, जिनको आप अपने धैर्य और संयम से पार कर लेने में सक्षम रहेंगे। कारोबार में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में ध्यान एकाग्र करने में परेशानी उठानी पड़ेगी। नौकरी में काम की अधिकता के कारण चिड़चिड़ाहट हो सकती है। अचानक धन हानि होने की सम्भावना है, सावधान रहें।
उपाय- धूम्रपान न करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कुछ दिनों से मन में चल रही उलझन से आजादी मिलेगी। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने की उत्सुकता बढ़ेगी। अपनी व्यक्तिगत भावनाओं और गोपनीय बातों को किसी के साथ साझा न करें।
उपाय- साबुत मूंग को जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान पर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ वस्त्र अथवा आभूषण की खरीदारी करेंगे। युगल प्रेमियों के रिश्तों में मजबूती आयेगी और वे परिणय सूत्र में बंधने का निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- इत्र लगायें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। किसी भी प्रकार के विवाद में न उलझे वर्ना नुकसान होने की सम्भावना है। नौकरी में शत्रुओं से सावधान रहें, आज वे अधिकारियों के सामने आपकी छवि ख़राब करने की कोशिश करेंगे। वाहन सावधानी से चलायें, दुर्घटना होने की सम्भावना है।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापार में जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णयों से स्थितयां प्रतिकूल हो सकती है। युवा वर्ग अपने करियर को गंभीरता से लेंगे। आज किसी विपरीत मानसिक विचारधारा रखने वाले व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है, सावधान रहें।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। राजनीति के क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान बढ़ेगा, जिस से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में किसी बड़े परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं, आज का दिन आपको अनुकूल परिणाम देगा।
उपाय- हनुमान जी को लाल रंग का चोला अर्पित करें।









