आज का राशिफल 17 अगस्त, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

शास्त्रों की बात
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को आज अपने काम की गति को नियंत्रित रखना चाहिए अन्यथा जल्दबाजी के कारण कोई बड़ी गलती होने की सम्भावना है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है।
उपाय- ताम्बे के सिक्के जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा। मेहनत से किये गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। आज आपको अपनी वाणी में संयम रखने की आवश्यकता है।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज व्यापार में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में मनोवांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।नौकरी में बदलाव चाहने वाले व्यक्तियों को आज खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आपको अपने जिद्दी रवैये में बदलाव लाने की जरुरत है अन्यथा खुद को किसी मुसीबत में डाल लेंगे। विदेशी भाषा सीखने के लिए प्रयासरत होंगे। किसी बड़े निवेश के निर्णय को आज टालने का प्रयास करें।
उपाय- जौं को जल में प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। पिछले कुछ दिनों से भाई-बहन के बीच चल रहा विवाद आज समाप्त होगा। नकारत्मकता फैला रहे व्यक्तियों से दूर रहने का प्रयास करें। नौकरी में किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज पुराने अटके काम दुबारा से शुरू होंगे।विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। आज व्यापारिक वर्ग को अपने लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से होगी।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज मन किसी बात को लेकर अशांत रहेगा। बनते कामों में बाधा आयेगी। तनावपूर्ण स्थिति में आपको अपने जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर में किसी अनचाहे दूर के रिश्तेदार के आने से खर्चों का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी में आपके काम में स्थिरता आयेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे।प्रॉपर्टी से जुड़े काम से लाभ की प्राप्ति होगी।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी।घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होने के कारण कुछ दिनों से लंबित काम पूर्ण करेंगे।नौकरी में वेतन में वृद्धि होने की सम्भावना है।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाये।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!