बड़वानी / राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान से शनिवार को भोपाल में सौजन्य भेंट की। इस दौरान डॉ सोलंकी ने निमाड़ क्षेत्र में अल्पवर्षा के कारण सूखे की हालात से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा क्षेत्र को सुखा घोषित कर किसानों को सुखा राहत देने की मांग की । साथ ही प्रदेश के जनजातीय भाइयों एवं बहनों के कल्याण सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की ।
15 अगस्त रविवार को डॉ सोलंकी ने नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजकुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।









