राजभवन के ‘स्वागत समारोह’ में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, शिशुपाल सोरी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितीन त्रिवेदी, पूर्व सांसद चन्द्रशेखर साहू, महापौर एजाज ढेबर सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
स्वागत समारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्य सहकारिता निर्वाचन आयुक्त सुनील कुजूर, राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एम.के. राउत, विधानसभा के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े, राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह, रेरा के चेयरमेन विवेक ढांढ, पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुशील त्रिवेदी, हिन्दी ग्रंथ अकादमी के पूर्व अध्यक्ष शशांक शर्मा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन नागरकर, शदाणी दरबार के युधिष्ठिर महाराज, पद्मश्री से सम्मानित डॉ. ए.टी. दाबके, भारती बंधु, अनुज शर्मा एवं मदन चौहान, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी विश्वविद्यालय की कमला बहन उपस्थित थे। साथ ही समारोह में राज्यपाल के उपसचिव दीपक अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहायद्वय सिद्धार्थ सिंह एवं सूरज सिंह परिहार, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!