मुर्गी दाने के नाम पर आंध्र प्रदेश से तराना लाए 1376 किलो गांजा

उज्जैन ।

नारकोटिक्स ब्यूरो व पुलिस ने तराना से 1376 किलो गांजे के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपित गांजे को ट्रक में चावल की भूसी के नीचे दबाकर लेकर आए थे। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। मामले में अभी जांच जारी है। इसमें कुछ और लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि कुछ लोग आंध्र प्रदेश से गांजे की तस्करी कर रहे हैं। इस पर नारकोटिक्स ब्यूरो व तराना पुलिस ने तराना के गुर्जरखेड़ा बघेड़ा फंटा के यहां ट्रक आरजे 17 जीए 6181 को रोककर तलाशी ली गई। इसमें चावल की भूसी के नीचे गांजा छुपा रखा था। पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक व क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। मुर्गी दाना के नाम पर यह गांजा मंगाने वाले आरोपित को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!